बहोरीबंद: नरवाई जलाने पर रोक: बहोरीबंद में किसानों को किया गया जागरूक
कटनी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध को लेकर कृषि विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बहोरीबंद क्षेत्र के किसानों को नरवाई न जलाने के लिए जागरूक किया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बताया कि गेहूं की कटाई के बाद खेतों में बची नरवाई को जलाने से मिट्टी की उर्वरता पर बुरा प्रभाव पड़ता है।