औरैया: दौड़ लगाने के बहाने घर से बुलाकर किशोर के पैर में मारी गोली, कक्षा 9 के छात्र को कक्षा 10 के छात्र ने मारी गोली
थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के सनसनीखेज मामला सामने आया। दौड़ लगाने के बहाने घर से बुलाकर 14 वर्षीय किशोर के पैर में गोली मार दी गई। आरोप है कि कक्षा 10 के छात्र ने कक्षा नौ में पढ़ने वाले किशोर को गोली मारी। वारदात के बाद आरोपित घायल को अस्पताल ले गया, लेकिन ड्रेसिंग कराने के बाद उसे छोड़कर भाग निकला। घायल की मां की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।