गुण्डरदेही: ग्राम बम्हनी में कोतवाली और शासकीय भूमि पर अवैध ईट भट्ठों का निर्माण, प्रदूषित चीज़ों का किया जा रहा उपयोग
अर्जुन्दा तहसील छेत्र के कई गाँव में इन दिनों अवैध ईट भट्ठों की भरमार देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बम्हनी में इन दिनों कोतवाली और शासकीय ज़मीन पर अवैध ईट भट्ठों का निर्माण करने की जानकारी सामने आ रहा है बता दें कि ग्राम बम्हनी में रोड किनारे ऐसा एक भट्ठे देखने को मिल रहा है जो कि शासकीय और कोतवाली भूमि पर है जिस पर बड़ी मात्रा में अवैध ईट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है सूत्र बताते हैं कि इसमें सरपंच और कुछ प्रशासनिक अधिकारियों की मिली भगत से होता है। वही ईट को पकाने के लिए प्रदूषित चीजो का भी उपयोग किया जा रहा है