गुना नगर: हनुमान चौराहा नेहरू पार्क में कांग्रेस नेताओं ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
गुना में देश के पहले प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 27 मई को पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने हनुमान चौराहा नेहरू पार्क में श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयवर्धन सिंह के निर्देश पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू ने देश की आजादी और विकास की आधारशिला रखने के लिए उनके योगदान को याद किया।