कुरावली: कुरावली क्षेत्र में अंबेडकर जयंती के अवसर पर एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
अंबेडकर जयंती के अवसर पर पुलिस कप्तान गणेश प्रसाद शाहा ने सीओ सच्चिदानंद, इंस्पेक्टर ललित भाटी तथा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया। यह मार्च कोतवाली गेट से प्रारंभ होकर जीटी रोड और घिरोर रोड होते हुए विभिन्न मार्गों से निकला।