मुंगावली: अर्रोन गांव में दो पक्षों में हुआ विवाद, एक दूसरे पर लगाए मारपीट करने के आरोप
मिली जानकारी के अनुसार पहले पक्ष की अर्रोन निवासी बृजकुमारी पंथी उम्र 35 वर्ष ने सोमवार को रात लगभग 10:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार को रात लगभग आठ बजे गांव के ही सौरभ पंथी ने उसके साथ डंडे से मारपीट की है, वहीं दूसरे पक्ष के अर्रोन निवासी सौरभ पंथी उम्र 25 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।