ईसागढ़: पडरिया पेट्रोल पंप के पास ईसागढ़ पुलिस ने सट्टा पर्ची काटते हुए 48 वर्षीय व्यक्ति को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पडरिया पेट्रोल पंप के पास से एक 48 वर्षीय व्यक्ति को एक रूपए के बदले 90 रूपए का लालच देकर सट्टा पर्ची काटते हुए गिरफ्तार किया है, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कोई व्यक्ति पडरिया पेट्रोल पंप के पास सट्टा पर्ची काट रहा है उसी सूचना पर पुलिस रविवार को रात 8 बजे पहुंची और मौके से खचा मोहल्ला निवासी पवन जैन को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।