सिकंदरा: सिकंदरा में कार और बाइक की टक्कर, दो युवक गंभीर घायल; कार चालक फरार, पुलिस ने शुरू की जांच
सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिकंदरा–झींझक मार्ग पर स्थित आरती ग्लोरी गार्डन के पास शनिवार की शाम करीब 6 बजे कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार जमुआ निवासी रवि और औरैया निवासी चंदन गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया।जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।