पुपरी: सुरसंड के अम्बेडकर टावर चौक के पास आग लगने से एक दर्जन दुकानें जलकर राख
सुरसंड के अम्बेडकर टावर चौक के निकट बुधवार को अहले सुबह 6 बजे आग लगने से एक दर्जन दुकान जलकर राख हो गया। जिसमें चाय, नास्ता, लांड्री, किराना आदि की दुकानो में रखा सामान जलकर राख हो गया। हल्ला होने पर लोगो के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका है।