रायडीह: कड़कती धूप से 65 वर्षीय कोबजा निवासी वृद्ध बेहोश, सदर अस्पताल में भर्ती।
Raidih, Gumla | Jun 8, 2026 रायडीह/गुमला। भीषण गर्मी और तेज धूप का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे रायडीह प्रखंड के कोब्जा तुम्बागड़ा निवासी 65 वर्षीय लालदेव सिंह पत्राटोली बाजार पहुंचे थे। इसी दौरान अत्यधिक गर्मी और धूप के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बाजार में ही बेहोश होकर गिर पड़े।