देेेवरिया: मुजरी खुर्द गांव के युवक की चाकू मार कर की गई थी हत्या,पुलिस ने किया घटना का खुलासा,तीन गिरफ्तारASPदक्षिणी ने दी जानकारी
Deoria, Deoria | Jun 10, 2025 खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुजरी खुर्द गांव में वहीं के रहने वाले आदित्य की चाकू मार कर हत्या की गई थी । सोमवार की सुबह 6:00 बजे खेत में उसका खून से लथपत शव मिला था। इस मामले में घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया ।तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इस मामले में मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने जानकारी दी