देेेवरिया: देवरिया के एकौना थाने में तैनात वर्दीधारी दरोगा का डांस हुआ वायरल, पुलिस नियमों की खुलकर उड़ी धज्जियां
Deoria, Deoria | Jun 9, 2025 देवरिया से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एकौना थाने में तैनात दरोगा आहूत यादव और पूर्व दीवान राजकुमार यादव वर्दी में डीजे पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पचलडी गांव में एक निजी कार्यक्रम के दौरान का है, जो सोमवार सुबह 10 बजे से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।