देहरादून: मुख्यमंत्री ने सचिवालय में ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक की, दिए जरूरी निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित सचिवालय में ग्राम्य विकास विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को हाउस ऑफ हिमालयास, ग्रोथ सेंटर और मुख्यमंत्री उद्यमशाला जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।