देहरादून: कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए एफडीए चला रहा विशेष अभियान
उत्तराखंड में जारी कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। यात्रा मार्ग पर स्थित सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को फूड लाइसेंस अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं