राजगढ़: राजगढ़ जिले के चोंसला में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत टोंटी लगाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देश पर राजगढ़ जिले के चौंसला गांव में शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे करीब जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत टोटी लगाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जल स्रोतों के संरक्षण को लेकर घरों में टोंटी लगाई गई। इसके साथ ही ग्रामीणों को समझाइश भी दी गई।