पातेपुर: प्रेम प्रसंग में भागी नाबालिग लड़की ने परिजनों के साथ जाने से किया इंकार, पुलिस ने भेजा रिमांड होम
पातेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरारा हो गई थी। लड़की के परिजन ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। काफी मशक्कत के बाद दोनों के परिजनों ने उसे बरामद किया था। इस संबंध में SHO रौशन कुमार ने बुधवार की रात 9 बजे बताया कि लड़की अपने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिमांड होम भेज दिया।