गभाना: ओगर में घर बंटवारे को लेकर युवक ने माता-पिता व भाई को ससुरालीजनों के साथ मिलकर पीटा, सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गभाना थाना क्षेत्र के गांव ओगर में घर के बंटवारे और बिजली के बिल को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि बड़े भाई करनपाल ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मिलकर छोटे भाई लोकेंद्र सिंह और उनके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में लोकेंद्र सिंह, उनकी पत्नी मीरा देवी, पिता घूरे लाल और माता गायत्री देवी घायल हो गए।