गोरखपुर: कुरमौल उर्फ बड़हरा में मुस्लिम विद्यालय में मां सरस्वती की हुई पूजा, छात्र छात्रों को कराया गया भोजन
शिक्षा के मंदिर में सभी धर्मो के सम्मान का पाठ पढ़ाया जाता है जिसकी एक बानगी बसंत पंचमी के अवसर पर आदर्श कन्या जुनियर हाईस्कूल कुरमौल उर्फ बड़हरा कुसम्ही बाजार में देखने को मिला। बसंत पंचमी के अवसर पर ज्ञान देने वाली माता सरस्वती का विधि-विधान से प० धीरज मिश्रा ने पूजन अर्चन कराया। प्रबंधक युसूफ वहाब ने कहा कि विद्यालय में सभी धर्मो का सम्मान किया जाता।