घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में आंधी तूफान से कई घरों की छत उड़ी, करीब एक दर्जन पेड़ भी गिरे,बिजली के तार भी टूटे बिजली सप्लाई ठप
घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में शुक्रवार शाम को आंधी तूफान से कई घरों की छत उड़ी गई। इसके साथ करीब एक दर्जन पेड़ भी गिर गए। वहीं बिजली के पोल भी गिर गए। जिससे कारण बिजली के तार टूटने से क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठप हो गई। बिजली विभाग द्वारा सुधार कार्य किया जा रहा है। रानीपुर रोड पर हेमराज धुर्वे के मकान की छत उड़ने से घर का सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।