घोड़ाडोंगरी: सारनी थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कराया मेडिकल
सारनी थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामले सामने आया है। सारनी पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर घोड़ाडोंगरी मेडिकल में मेडिकल कराया। सारनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सारणी क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। जिससे किशोरी गर्भवती हो गई। जिस पर आरोपी सूरज उइके पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।