घोड़ाडोंगरी: बगडोना में बाइक और स्कूटी की हुई भिड़त, बाइक सवार 2 युवक हुए घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के बगडोना में गुरुवार शाम करीब 5 बजे बाइक और स्कूटी की भिड़त हो गई। हादसे बाइक सवार 2 युवक घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बगडोना में बाइक और स्कूटी की भिड़त में बाइक सवार पाथाखेड़ा निवासी संतोष और नीलेश घायल हो गए।