घोड़ाडोंगरी: शक्तिगढ़ गांव में स्थित श्मशान घाट में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
घोड़ाडोंगरी तहसील क्षेत्र के शक्तिगढ़ गांव में श्मशान घाट में स्तित पेड़ पर फांसी के फंदे से एक युवक का शव लटका मिला। सूचना मिलने पर चोपना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गुरूवार को शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।