ग्वालियर गिर्द: पुरानी रंजिश में भिड़े पड़ोसी, हनुमान नगर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शनिवार रात करीब 11 बजे ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र स्थित हनुमान नगर में पड़ोसियों के बीच हुई जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुराने विवाद को लेकर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच हंगामा और हाथापाई चलती रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।