बहराइच: पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे आज़ाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने दलित युवक की पिटाई मामले में कार्रवाई की मांग की
मंगलवार को आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रजीत सिंह भीम ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना खैरीघाट क्षेत्र अंतर्गत स्थित बेहडां गांव में एक दलित युवक की दबंगों द्वारा पिटाई की गई है। जिसकी पीड़ित ने शिकायत की लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई है। जिसके बाद वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे हैं और कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर एक शिकायती पत्र दिया है।