अनूपपुर: 1 जून से 5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा, तैयारी के निर्देश जारी
अनूपपुर, 28 अप्रैल 2026/ सत्र 2025-26 की मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित कक्षा 5वीं व 8वीं के विद्यार्थियों की पुन: परीक्षा 1 से 6 जून तक आयोजित होगी। इसमें शासकीय, अशासकीय व मदरसों के विद्यार्थी शामिल होंगे,प्रवेश पत्र RSKMP Portal से डाउनलोड होंगे, जिन्हें 25 मई तक विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने के निर्देश हैं।