बीसलपुर राजकीय डिग्री कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन पीजी ब्लॉक भवन में कथित रूप से बड़े स्तर पर घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के मामले की शिकायत मिलने पर विधायक ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया निर्माण कार्य रुकवा दिया तथा मामले की शिकायत जिला अधिकारी से की है।