भोगनीपुर: पुखरायां केंद्रीय कार्यालय में व्यापारियों ने कैबिनेट मंत्री से मिलकर समस्या का समाधान कराने की कही बात, दिया ज्ञापन
पुखरायां कस्बे के पटेल चौक स्थित केंद्रीय कार्यालय में बुधवार दोपहर करीब एक बजे उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारी व व्यापारियों ने कैबिनेट मंत्री राकेश सचान मिले। व्यापारियों ने कहा कि बीते दिनों पीडब्लूडी ने सड़क के दोनों ओर नाप कर दुकानों व मकानों में निशान लगाए थे। जिससे व्यापारियों में भय है। व्यापारियों ने जिसका समाधान किए जाने की मांग की है।