राजगढ़: राजगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
राजगढ़ एसपी अमित कुमार तोलानी की मौजूदगी में जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को लेकर गुरुवार को शाम 5:00 बजे करीब समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एसपी अमित कुमार तोलानी ने गंभीर अपराधों, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों महिला अपराधों की समीक्षा की और निराकरण करने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया।