शिवपुरी नगर: नयागांव का 'जंगलराज': मामूली कहासुनी में बुजुर्ग को जिंदा जलाया, मौत के बाद परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव में एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। खेत से ट्रैक्टर निकालने की मामूली कहासुनी ने इतना भयानक रूप ले लिया कि दबंगों ने एक बुजुर्ग को लात-घूसों से बेरहमी से पीटने के बाद पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। इस अमानवीय घटना के बाद पीड़ित की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई।