सिरौली गौसपुर: प्राथमिक विद्यालय सोंधवा में खिड़की की ग्रिल तोड़कर लाखों रुपए का सामान चोरी, पुलिस और फॉरेंसिक टीम कर रही जांच
प्राथमिक विद्यालय सोंधवा में चोरों के द्वारा खिड़की की ग्रिल तोड़कर लाखों रुपए का सामान चोरी किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार तिवारी की सूचना पर रामनगर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जांच कर रही है। विद्यालय से एमडीएम का राशन रसोई का सामान एलइडी टीवी स्मार्ट टैबलेट प्रिंटर इनवर्टर बैट्री एमप्लीफायर सहित सामान चोरी हुआ।