बरेली: फरीदपुर थाना क्षेत्र के जेड की रहने वाली महिला ने किया प्रेम विवाह, महिला को मिल रही है जान से मारने की धमकियां
फरीदपुर थाना क्षेत्र के जेड की रहने वाली महिला ने प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद उसके परिजन अब जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। महिला का आरोप है कि उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी है।