महोबा: महोबा के पिपरा माफ गांव में प्लॉट विवाद में चाचा-भतीजे के बीच खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर चढ़ाकर कुल्हाड़ी से किया हमला
Mahoba, Mahoba | Jun 12, 2026 महोबा के पिपरामाफ गांव में प्लॉट को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। तहरीर के अनुसार गांव निवासी तुलसीदास के चाचा रतीराम और उनके बेटे शैलेंद्र उसके खेत पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद शैलेंद्र ने ट्रैक्टर तुलसीदास पर चढ़ा दिया, जिससे उसके दाहिने पैर में गंभीर चोटें आईं। वहीं पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।