कुंडा: महेशगंज में गंगा एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड के पास से अभियुक्त को चोरी के सामान के साथ किया गया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ की महेशगंज पुलिस ने हाईवे से सीसीटीवी कैमरा, स्ट्रीट लाइट और लाइटिंग अरेस्टर चोरी करने वाले अभियुक्त दिलीप विश्वकर्मा को मंगलवार दोपहर 2.30 बजे गिरफ्तार किया है। रायगढ़ जाने वाली सर्विस रोड के पास हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।