भदोही: सिकंदरा प्राथमिक विद्यालय के मर्ज के विरोध में महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन
भदोही जिले के सिकंदरा ग्राम सभा की महिलाएं सपा नेत्री अंजनी सरोज के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची और प्राथमिक विद्यालय सिकंदरा का प्राथमिक विद्यालय पिलखिनी में मर्ज किए जाने का विरोध जताया और सिकंदरा विद्यालय को दोबारा शुरू करने की मांग की। इससे संबंधित एक मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।