देवबंद: देवबंद में भाजपा नेता ठाकुर अनिल सिंह पुंडीर ने खोला जनसंपर्क कार्यालय, विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल बढ़ी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले देवबंद की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा नेता ठाकुर अनिल सिंह पुंडीर ने देवबंद में जनसमस्याओं के समाधान और लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से अपना कार्यालय शुरू किया है। कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।