ईसागढ़: ईसागढ़ पुलिस ने भर्रोली रोड से 24 वर्षीय युवक को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा, मामला दर्ज
ईसागढ़ पुलिस को सोमवार को रात लगभग 9:30 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ईसागढ़ में भर्रोली रोड़ पर कोई अवैध रूप से शराब लेकर जा रहा है, उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और मौके से कोठारखेड़ी निवासी अंतराम बंजारा उम्र 24 वर्ष को अंग्रेजी गोवा कंपनी की शराब के साथ मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है ।