किरहिया में इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी, परिजनों ने युवक पर प्रताड़ना और धमकी का आरोप लगाया
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के किरहिया निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा आयुषी गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा के फांसी लगाने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।