विदिशा: ग्राम बमुरिया में सौदान सिंह के खलियान में अज्ञात कारणों से लगी आग, ₹2 लाख का नुकसान
शनिवार शाम 7 बजे सौदान सिंह दांगी ने बताया कि उनके गांव बमूरिया में दोपहर के समय उनके खलियान में अज्ञात कारण से आग लग गई। आग वहां बड़ी मात्रा में रखे भूसे मे लगी, जिसमें लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इसके अलावा पानी की टैंकर के पहिए, कीटनाशक दवा छिड़काव का उपकरण, मोटर पंप सहित अन्य सामग्री भी इस आग में जल गई।