उदवंत नगर: गजराजगंज फ्लाईओवर के पास वाहन जांच में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
गजराजगंज फ्लाईओवर के पास चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। थाना अध्यक्ष चंचल कुमार के नेतृत्व में हो रही जांच के क्रम में एक स्कूटी सवार को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उपेंद्र कुमार, पिता शिवजी यादव, निवासी चकिया के रूप में हुई है।