मिर्ज़ापुर: सड़क किनारे तड़प रहे घायलों को देख कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने रोका काफिला, घायलों को अस्पताल भिजवाया, वीडियो आया सामने
सड़क किनारे तड़प रहे घायलों को देखने के बाद उधर से गुजर रहे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने अपना काफिला रोक दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घायलों का इलाज कराया और उन्हें अस्पताल भिजवाने में मदद की। यह पूरी घटना वहां मौजूद किसी शख्स द्वारा इसका वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। सोशल मीडिया पर इसकी सराहना की जा रही है।