मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के केबी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन
सोमवार की शाम 5:00 बजे केबी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र नेताओं ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार प्राचार्य को प्रार्थना पत्र देकर छात्र संघ चुनाव डेट की घोषणा करने की मांग की गई। जिसमें कॉलेज के प्राचार्य द्वारा चुनाव न कराने के लिए तरह-तरह का बहाना बनाया जा रहा है। जबकि उच्च न्यायालय का आदेश आ चुका है।