मिर्ज़ापुर: पड़री थाना क्षेत्र के नकटी मिश्रौली गांव के पास बाइक सवार दो लोग पेड़ से टकराए, एक की मृत्यु, दूसरा घायल
रविवार की रात 8:00 बजे लाल चंद एवं लल्लन निवासी नकटी मिश्रौली घर से पास के ही गांव गौरा बाइक पर किसी कार्य से जा रहे थे। रास्ते में ही बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे लालचंद की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वही लल्लन गंभीर रूप से घायल हो गए ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पडरी पुलिस ने घायल लल्लन को जिला अस्पताल भिजवाया। तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम भेजा।