बिजौलिया: स्वाति झा ने बिजौलिया एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार संभाला
स्वाति झा ने संभाला बिजौलिया एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार बिजौलिया। मांडलगढ़ की उपखंड अधिकारी स्वाति झा ने सोमवार को बिजौलिया एसडीएम का अतिरिक्त कार्यभार संभाला। अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पारदर्शी, संवेदनशील और जनहितकारी प्रशासन उनकी प्राथमिकता रहेगा। अब वे मांडलगढ़ के साथ-साथ बिजौलिया उपखंड का अतिरिक्त दायित्व भी निभाएंगी।