कनवास: देवली मांजी पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों से 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Jan 4, 2025 कनवास क्षेत्र की देवली मांजी थाना पुलिस ने शनिवार शाम करीब 6 बजे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये गये एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए 8 आरोपियो को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने NDPS एक्ट के पूर्व के चालानशुदा सुनील धाकड़, गजराज धाकड़, विरेन्द्र जंगम, अजय वैष्णव, दौलतराम मीणा, इमरान उर्फ कालू को गिरफ्तार किया।