कांके: रांची: रिम्स अस्पताल से इलाज के दौरान बाल कैदी फरार, पुलिस जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | Feb 3, 2026 रांची के रिम्स अस्पताल से मंगलवार सुबह करीब दस बजे एक बाल कैदी इलाज के दौरान फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार बाल कैदी पेट दर्द की शिकायत के बाद दो दिन पहले ही ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बाल कैदी ने सुरक्षा कर्मियों को चकमा दिया और अस्पताल से फरार हो गया।