कांके: सहजानंद चौक के पास स्कूटी में लगी आग, स्थानीय लोगों ने पाया काबू
Kanke, Ranchi | Feb 3, 2026 सहजानंद चौक के पास सोमवार देर रात करीब 11 बजे स्कूटी में आग लग गई। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार सहजानंद चौक के पास स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया और काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है।