पाटन: नगर में हनुमान प्रकटोत्सव पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन, श्रद्धालुओं की लगी कतार
हनुमान प्रकटोत्सव पर गुरुवार सुबह 10:00 बजे से ही हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगना शुरू हो गई इस दौरान नगर के मंदिरों में विभिन्न धार्मिक आयोजनों का सिलसिला भी सुबह से शुरू हो गया। अनेक मंदिरों में सुंदरकांड हनुमान चालीसा का आयोजन हुआ और भंडारों का भी आयोजन हुआ ।जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की और भगवान हनुमान से सुख शांति का आशीर्वाद लिया।