इंदौर में इन दिनों यातयात को सुगम बनाने को लेकर लगातार कार्रवाई जारी है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे मॉडिफाई कार का वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है और नागरिकों की सुविधा के लिए नया हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। दरअसल, इंदौर में एक रंग बिरंगी स्विफ्ट कार को ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा था और कार्रवाई की।