खरगोन कोर्ट ने फेसबुक पर लड़की के नाम से फेक आईडी बनाकर युवती को ब्लैकमेल कर बलात्कार करने वाले आरोपी पवन मीणा (21), निवासी खंडीप, जिला सवाई (राजस्थान) को न्यायालय ने 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त लोक अभियोजक राजकुमार अत्रे ने बताया कि माननीय तृतीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री राजकुमार यादव ने आरोपी विभिन्न धारा में दोषी माना ।