खरगोन शहर के भावसार मोहल्ला स्थित 300 वर्ष पुराने श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का दो दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 2 बजे पूर्णाहुति एवं महाआरती के साथ संपन्न हुआ। इसके पश्चात साबूदाना खिचड़ी व नुक्ती की महाप्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।